{"_id":"57b9eca14f1c1bf53ed4f05e","slug":"bjp-workder-s-extracted-tricolor-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते भाजपार्ई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपाइयों ने लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं। मेहनौन में तिरंगा यात्रा की अगुवाई भाजपा नेता आशुतोष सिंह व गोंडा सदर में राजीव रस्तोगी ने की। वहीं, मनकापुर क्षेत्र के नवाबगंज में पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री तथा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की।
विधानसभा क्षेत्र मेहनौन के ग्राम रेतवागाड़ा से निकाली गई तिरंगा यात्रा बाबागंज, सदाशिव, इटियाथोक, खरगूपुर, पृथ्वीनाथ, बिसुनापुर, खरबगूपुर कस्बा सहित कई गांवों में घूमी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष सिंह ने लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाया। तिरंगा यात्रा में राजकुमार सिंह, नीतीश कुमार मिश्र, सिद्धार्थ शुक्ल, दद्दन मिश्र, सुरेश शुक्ल, दिनेश तिवारी, मुक्कू सोनी आदि ने भाग लिया।
गोंडा नगर में राजीव रस्तोगी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के गांधी पार्क से शुरू होकर पूरे नगर में घूमी। दर्जनों बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल होकर केंद्र की उपलब्धियां लोगों को बताईं।
विज्ञापन
उधर, नवाबगंज के कटी तिराहे से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। क्षेत्र के कल्याणपुर, रेहली, मीरपुर गांव के लोगों ने तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा में पल्टूराम, प्रेम नरायन पांडेय, देवेंद्रबक्स सिंह, रमेश पांडेय, रमेश सिंह, जनार्दन प्रसाद तिवारी आदि ने शिरकत की।