फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP will open the cards on the district panchayat president at the last moment

जिला पंचायत अध्यक्ष पर ऐन वक्त पर पत्ते खोलेगी भाजपा

Tue, 22 Jun 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
BJP will open the cards on the district panchayat president at the last moment
गोंडा। पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न करने से मिले संकेत को बेहतर करने के लिए भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हरहाल में पाना चाह रहा है। जिससे जनता के बीच बेहतर संदेश दे सके। इसमें पार्टी के ही कद्दावर नेता रोड़ा बनते दिख रहे हैं, अब भाजपा ने नई रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

पार्टी अभी प्रत्याशी तय नही कर सकी है, माना जा रहा है कि पहले प्रत्याशी तय होने से पार्टी के बड़ों के रार से समस्या हो सकती है। ऐसे में पार्टी अब ऐन वक्त पर ही प्रत्याशी तय करने की योजना तैयार किया है। जिससे दूसरे को विरोध करने का अवसर न मिल सके। फिलहाल पार्टी अभी कई तरह की रणनीति तैयार करने में मंथन कर रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी जीतने के लिए प्रत्याशी को 33 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन चाहिए। इसके लिए भाजपा की ओर से समर्थन का दावा भी किया जा रहा है। इसी के चलते पार्टी के दो बड़े नेता अपने समर्थित प्रत्याशी के लिए ताल ठोकें हुए हैं और पूूरी कोशिश से जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सांसद तो कई बार जिला पंचायत के चुनाव में अपने मैनेजमेंट का लोहा मनवा चुके हैं और इस बार भी पूरी तैयारी से जुटे हैं। माना जा रहा है कि उनके समर्थन में बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य आ चुके हैं।
वहीं दूसरे सांसद भी अपने प्रभाव के बूते और पार्टी के समर्थन से जीत के लिए आश्वस्त हैं। ऐसे में दोनो की ओर से अपने समर्थन के प्रत्याशी को पार्टी से टिकट दिलाने की कोशिश में जुटे हैं और यही मुश्किल पार्टी के सामने खड़ी हो गई है। पार्टी के लोगों की मानें तो ऐन वक्त पर ही पार्टी प्रत्याशी तय करेंगे। जिससे आसानी से पार्टी प्रत्याशी को जिताया जा सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए हर तरह के दांवपेंच चल रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐन वक्त पर टिकट तय होने से दूसरे दल की ओर से कोई प्रत्याशी को समय नही मिल सकेगा।
यही नही पार्टी भी एकजुट ही रहेगा। पार्टी में तीन लोगों के नामों की चर्चा हो रही है और उनके नाम पर मंथन हो रहा है। अभी तक पार्टी भले ही तय नही कर सकी है। लेकिन माना जा रहा है कि देर सबेर पार्टी की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को हासिल करने के समर्थन का जादुई आंकड़ा कैसरगंज सांसद के मैनेजमेंट से जुटाया जा सकता है। यह पार्टी के लोगों को भी पता है और वह पूरी उम्मीद है।

जिला पंचायत सदस्यों को भी सांसद से उम्मीदें हैं और लोग पूरी कोशिश में जुटे हैं। भाजपा की ओर से प्रत्याशी तय करने में सांसद के समर्थन की बात पर भी रणनीति तैयार हो रही है। माना जा रहा है कि बिना सांसद के समर्थन के कुर्सी आसानी से हासिल करना आसान नही है। अब लोगों की निगाहें टिकी है कि पार्टी का दांव क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed