फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP leaders furious after seeing eight cows lying dead in the cowshed

गोशाला में मृत पड़ी आठ गायों को देख भड़के भाजपा नेता

Wed, 28 Oct 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders furious after seeing eight cows lying dead in the cowshed
गोंडा के मुजेहना के रुद्रगढ़ नौसी में मरे गोवंशों को देखकर नाराजगी जाहिर करते भाजपा नेता पुष्कर ? - फोटो : GONDA
मुजेहना (गोंडा)। रुद्रगढ़नौसी की गोशाला में देखभाल के अभाव में मंगलवार को आठ गायों की मौत हो गई। गायों की मौत की सूचना पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति और पार्टी के नीति आयोग के प्रदेश सदस्य डॉ. पुष्कर मिश्रा रूद्रगढ़नौसी की गौशाला पहुंचे। उन्होंने गोशाला व यहां संरक्षित मवेशियों की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए यहां का कार्य देेख रहे लोगों को ठीक तरह से गोवंशों की देखभाल न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नीति आयोग एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. पुष्कर मिश्र ने बताया कि रूद्रगढ नौसी की गोशाला में कर्मियों की लापरवाही से आठ गायों की मौत हो गई। बताया कि इसकी सूचना पर जब वह गोशाला पहुंचे तो वहां केवल एक ही कर्मचारी मौजूद मिला। वहां न तो चारे का इंतजाम था और न ही पानी की व्यवस्था सही थी। जिसके कारण गायों समेत मवेशी भूख व प्यास से बिलबिला रहे थे। उन्होंने गोशाला कार्य देख रहे कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह यहां का कार्य नहीं देख सकते हैं तो स्वयं ही काम छोड़कर हट जाएं। नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि प्रदेश सरकार गोशाला के लिए करोड़ों रुपये का बजट आवंटित करती है, लेकिन उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। गोशाला संचालन समिति के सदस्य डॉ. मनोज ने बताया कि गोशाला का गेट टूट गया है, ग्राम प्रधान व संबंधित कर्मचारियों से कई बार कहा गया, लेकिन उन्होंने ठीक नहीं कराया। बताया कि गोशाला के लिए हरा चारा बोने के लिए खाद और बीज की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। जिससे मवेशियों के लिए समय से चारा भी नहीं तैयार हो पाएगा। ब्लॉक संचालन समिति के अध्यक्ष एवं खंड विकास अधिकारी शेर बहादुर सिंह ने बताया कि गोशाला के दुर्दशा की जांच कराई जाएगी। इस दौरान विश्व हिंदूपरिषद के ब्लॉक अध्यक्ष तिलकधर दुबे, अंजनी श्रीवास्तव, राजकुमार ऊर्फ लखपत शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed