{"_id":"661974c7e496376e820d43dd","slug":"bjp-is-at-the-forefront-in-taking-permission-for-rallies-and-public-meetings-gonda-news-c-100-1-gon1003-115677-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रैली, जनसभा की अनुमति लेने में भाजपा सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रैली, जनसभा की अनुमति लेने में भाजपा सबसे आगे
Fri, 12 Apr 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट में सिंगल विंंडो से रैली व बैठक करने की अनुमति लेने में भाजपा सबसे आगे है। सिंगल विंडो से शुक्रवार तक 14 अनुमति जारी की गई हैं। इसमें से दो-दो सपा व बसपा के आवेदन हैं।
आगामी 20 मई को जिले में चुनाव होना है। आचार संहिता के पालन के लिए सभी राजनीतिक दलों ने जनसभा, बैठक, रैली आदि की अनुमति ली है। सिंगल विंडो सिस्टम से अभी तक 14 अनुमति जारी की गई हैं। इसमें सबसे अधिक 10 भाजपा, दो-दो सपा व बसपा की ओर से आवेदन किए गए हैं। प्रभारी अधिकारी (परमीशन) ने बताया कि कोई भी राजनीतिक दल बिना अनुमति के रैली, जुलूस जनसभा कतई न करे अन्यथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एडीएम चंद्रशेखर ने कांग्रेस से प्रमोद मिश्र, भारतीय कम्युनिस्ट (मार्क्सवादी) से अमित शुक्ल, भाजपा से राघवेंद्र ओझा, बसपा से रामशरण गौतम, सपा से जावेद अख्तर के साथ बैठक की है। इस दौरान कहा कि झंडा, बैनर, पोस्टर, वाहन, जुलूस, रैली व जनसभा इत्यादि के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एमसीएमसी कक्ष में एकल खिड़की की स्थापना की गई है। बिना अनुमति ये सारी गतिविधियों आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानी जाएंगी।