फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP government is the true benefactor of farmers

सम्मान निधि व कर्जमाफी से सबल हुए किसान

Sun, 24 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP government is the true benefactor of farmers
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को छपिया के ऐलनपुर ग्रंट में किसान ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। विधानसभा गौरा के इस चौपाल में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी व क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने किसानों पर खूब दुलार बरसाए। कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के तुरंत बाद सभी किसानों का एक लाख तक कर्ज माफ किया गया।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है। इससे किसानों को सबल बनाने में योगदान दिया है। किसानों के सम्मान की लड़ाई सरकार लगातार कर रही है। किसानों को कुछ लोग बरगला रहे हैं। सभी गरीबों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। इससे किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। सरकार की हर योजनाओं को सीधे जनता को मिल रहा है। उन्होंने किसानों को सम्मान निधि देकर सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग सभी प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के बैठने की व्यवस्था किया गया। कायाकल्प योजना चलाकर सभी विद्यालयों को सुंदर बनाया गया। पिछली सरकार ने सड़कों में गड्ढा देकर गई थी। भाजपा की सरकार बनते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम किया गया।

पिछली सरकार ने पूरे प्रदेश को अंधेरा देकर गई थी। उनकी सरकार बनते ही सभी मजरों का विद्युतीकरण कराकर उजाला देने का काम किया गया। इसलिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed