फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp

उत्साह: दो हजार भाजपाई योगी-शपथ का बनेंगे साक्षी

Thu, 24 Mar 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bjp
फोटो-1 गोंडा के भाजपा कार्यालय पर शपथ ग्रहण कार्यकम की तैयारी बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सांसद व विधायकों के अलावा जिले के 1975 कार्यकर्ता सूबे के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के शपथ देखने को लेकर काफी उत्साह है। शक्ति केंद्र संयोजकों से ऊपर सभी पदाधिकारियों को पास जारी किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों से बसों की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार की सुबह सभी प्रसिद्ध मठ-मंदिरों में स्थानीय पदाधिकारी पूजा पाठ कर शपथ ग्रहण देखने रवाना होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। प्रदेश के प्रत्येक जिले से कार्यकर्ता लखनऊ शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जिले के 1975 कार्यकर्ताओं को पास जारी किया गया है, जोकि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश की ओर से पदाधिकारियों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, प्रभारी प्रमुख रुप से होंगे। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधि, जिले के पदाधिकारी और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि बसों के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी निजी वाहनों से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे। कई लोग गुरुवार शाम को ही लखनऊ रवाना हो जाएंगे। निजी वाहनों से जाने वाले पदाधिकारी शुक्रवार को सुबह निकलेंगे। जिले में भी विधानसभा क्षेत्रों में शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। तमाम जगहों पर कार्यकर्ताओं ने बड़ी एलईडी लगाने की तैयारी की है। गेस्ट हाउस, धर्मशाला आदि स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया शपथग्रहण का पास
विधानसभा चुनाव में अथक मेहनत कर भाजपा को जनादेश दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को जब मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का प्रवेश पास मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रह गया। हर कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर प्रवेश पास का फोटो पोस्ट कर कार्यक्रम में शामिल किए जाने की खुशी जता रहा है। जबकि, अन्य कार्यकर्ता जिले में एलईडी स्क्रीन पर शपथ ग्रहण देखने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed