{"_id":"61461af78ebc3e327f5ec33f","slug":"bjp-gonda-news-lko596160320","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने रक्तदान कर मांगी पीएम के लंबी उम्र की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने रक्तदान कर मांगी पीएम के लंबी उम्र की दुआ
विज्ञापन
18द्दस्रड्डश्च5-गोंडा के जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते पूर्व जिला अध्यक?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा एवं समर्पण अभियान के क्रम तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला चिकित्सालय गोंडा में रक्तदान शिविर लगाया। इसका शुभारंभ प्रदेश के चुनाव प्रबंधन के सह संयोजक पियूष मिश्रा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने किया। इस दौरान 71 भाजपाइयों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता व संयोजन उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अध्ययन द्विवेदी ने किया। पीयूष मिश्रा ने बताया कि हम सभी समय-समय पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता देते रहते हैं। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि आज के इस सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत मनाए जा रहे रक्तदान कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कतारबद्ध होकर रक्तदान किया।
रक्तदान करने वाले प्रमुख लोगों में पियूष मिश्रा, युवा मोर्चा से अध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, अनुभव शुक्ला, मनोज मिश्रा, सुनील सिंह, शेखर सिंह, ई हरषु तिवारी, अरिमर्दन सिंह, सिद्धार्थ मिश्र आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों नें बांटे फल
गोंडा। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रुप में मनाते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चे के पदाधिकारियों ने विभिन्न मोहल्लों में फल वितरण किया। जिलाध्यक्ष अमरजीत बाल्मीकि के अगुवाई में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंतनगर फोरबिसगंज वार्ड के महाऋषि वाल्मीकि मंदिर के पास मलिन बस्ती में फल वितरण किया।
फल वितरण कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख भवानीभीख शुक्ल, भाजपा जिला महामंत्री जसवन्त लाल सोनकर,अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तपसीराम , शिवकुमार पासवान, मोहित कुमार कनौजिया, नाथूराम चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद