फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, आशीष बने महामंत्री

Thu, 09 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
bjp
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बदले जाने के बाद नए जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा की। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बुधवार देर शाम कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुए जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी को फिर से महामंत्री की कमान सौंपी वहीं निवर्तमान महामंत्री अनुपम प्रकाश मिश्र को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि अर्जुन प्रसाद तिवारी, अंजू सिंह खरवार, अनुपम प्रकाश मिश्र, संदीप पाण्डेय, मनीष श्रीवास्तव, राजेश राय चंदानी, दीपक अग्रवाल व नीरज मौर्या को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। विष्णु प्रताप नरायन सिंह, आशीष त्रिपाठी, जसवंत लाल सोनकर व राकेश तिवारी को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजय सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मधुबाला वर्मा, अनुराग सिंह सोनी, रणजीत श्रीवास्तव, रामतीरथ वर्मा, संदीप सिंह व विनय शर्मा को जिलामंत्री बनाया गया है। प्रदीप मिश्र को कोषाध्यक्ष को बनाया गया है।
विज्ञापन

अनुसूचित मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरजीत वाल्मीकि ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर शिवकुमार पासवान, रक्षाराम भारती, तपसीराम, लक्ष्मी व रामचरन कनौजिया को मोर्चा का उपाध्यक्ष, नाथूराम चौधरी व मोहित कनौजिया को महामंत्री तथा रामसेवक गौतम, पंकज कुमार बरवार, दिनेश बाबू, राहुल भारती व नीलम गौतम को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। फूलचंद्र चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा संदीप कनौजिया को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed