{"_id":"612682518ebc3e5f9926c116","slug":"bjp-gonda-news-lko5927245185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी व सोशल मीडिया टीम को कराया जिम्मेदारी का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी व सोशल मीडिया टीम को कराया जिम्मेदारी का एहसास
विज्ञापन
25द्दस्रड्डश्च9-गोंडा सर्किट हाउस में दीप प्रज्जवलित कर भाजपा की कार्यशाला का शुभारम्भ करते जिला
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। भाजपा की आईटी व सोशल मीडिया की नवनियुक्त टीम की संयुक्त कार्यशाला बुधवार को सर्किट हाउस में हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई कार्यशाला का संचालन जिला संयोजक आईटी शशांक मिश्रा व जिला संयोजक सोशल मीडिया पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि का स्वागत विधानसभा संयोजक आयुष, प्रिंस, शेष राम, विक्रम वर्मा, विपिन, नवनीत व इंद्रकांत ने किया।
कार्यशाला में आईटी व सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आपकी अहम जिम्मेदारी है, आपको ही योगी और मोदी दोनों सरकारों की उपलब्धियों उनके द्वारा किए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी में सबसे अहम सोशल मीडिया व आईटी की जिम्मेदारी आप कार्यकर्ताओं को इसलिए दी गई है कि अपनी बात सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत करें, पूर्व में एवं आज की परिस्थितियों के तुलनात्मक पोस्ट डालने से लोगों तक पार्टी द्वारा किए गए कार्यों व विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम की जानकारी होगी।
उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम सभी विधानसभा क्षेत्र के संयोजकों की जिम्मेदारी है कि वह अपनी-अपनी विधानसभा में बूथ स्तर तक आईटी व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को जोड़ें। यदि शीर्ष नेतृत्व द्वारा कोई विषय जिले को प्राप्त होता है और वह हम यहां से प्रसारित करते हैं तो एक घंटे के भीतर हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंचे, हमें ऐसा सोशल मीडिया का चैनल तैयार करना है। कहा कि राम मंदिर, 370, तीन तलाक आदि हजारों मुद्दे हमारे पास हैं जिसके आधार पर हम अपनी बात लोगों के सामने रख सकते हैं।
विज्ञापन
जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि जिला प्रभारी द्वारा करनैलगंज विधानसभा के बुढ़वालिया बूथ पर सेक्टर संयोजक राहुल मौर्य की उपस्थिति में बूथ समिति सत्यापन अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें जिले के पदाधिकारियों ने जनपद के प्रत्येक बूथ समितियों का सत्यापन किया। इस अवसर पर रमाकांत तिवारी, केके श्रीवास्तव, रंजन शर्मा, अनुपम मिश्रा, राकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी विष्णु शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, संदीप पांडे, विशाल अग्रवाल आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।