फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp

मोदी व योगी की नीतियों की जीत है पंचायत चुनाव

Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp
गोंडा। पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सीएम योगी आदित्य नाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कुशल नेतृत्व में ऐतिहासिक विजय प्राप्त किया है। विपक्षी दल अपनी जमानत बचाने में भी कामयाब नहीं हुए। पंचायत चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किये गये जन कल्याणकारी कार्यों एवं विकास को जनता ने स्वीकार करते हुए विपक्षी दलों द्वारा दिये गये प्रलोभनों को अस्वीकार कर दिया। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायन तिवारी ने रविवार को कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में नि:शुल्क राशन वितरण, उज्ज्वला योजनांतर्गत नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण, कोविड-19 टीकाकरण, महामारी में व्याप्त तमाम विषमताओं के बावजूद जिस प्रकार पूरा देश मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा है। अब तक की सरकारों ने गांव गरीब किसानों का शोषण किया।
विज्ञापन

गरीबी मिटाने की जगह, गरीबों को मिटाने का ही कार्य किया। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस ऐतिहासिक विजय के लिए कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। इसके लिए गोंडा के सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट करते हैं और इस आशा और विश्वास के साथ जनता से अपील करते हैं कि इसी प्रकार आगामी 2022 में अपना आशीर्वाद और विश्वास भाजपा में बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed