{"_id":"61bf7fd6cb6d4f13b81714a7","slug":"bjp-flag-will-be-put-on-every-hindu-s-house-gonda-news-lko6097198139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हिंदू के घर पर लगाया जाएगा भाजपा का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हिंदू के घर पर लगाया जाएगा भाजपा का झंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का ब्लॉक सभागार में सम्मेलन किया गया, जिसमेें हर भाजपा कार्यकर्ता व हर हिंदू के घर पर भाजपा व भगवा झंडा लगाने पर निर्णय लिया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रवासी संजय सिंह पटेल व संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष सोनी ने किया। ब्लॉक सभागार करनैलगंज में आयोजित प्रवासी कार्यकर्ता परिचयात्मक सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला प्रवासी संजय सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि विधानसभा क्षेत्र प्रवासी धवल दवे, करनैलगंज भाजपा विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया के पुत्र व प्रतिनिधि कुंवर शारदेन मोहन प्रताप सिंह एवं कुंवर बेंकटेश मोहन प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा चुनाव में भाजपा सरकार के कार्यों को जनता को बताने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान किन्नर समाज के तमाम कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिनिधि का फूलमाला से स्वागत करते हुए किन्नरों की सुरक्षा व सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की। इस मौके पर करनैलगंज के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, जिला मंत्री संदीप सिंह, दीपक गुप्ता, राजेश तिवारी, अरुणादत्त मणि त्रिपाठी, शशांक मिश्रा, मोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।