फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP and SP are found together : Satish Chandra

आपस में मिली हैं भाजपा व सपा : सतीशचंद्र

Sat, 05 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP and SP are found together : Satish Chandra
बसपा नेता का स्वागत करते बसपार्ई - फोटो : अमर उजाला
भाजपा और सपा अंदर से आपस में मिली हुई हैं। केंद्र तथा यूपी की सरकारें ब्राह्मणों की उपेक्षा कर रहीं हैं। प्रदेश सरकार का विकास केवल सैफई तथा टीवी चैनलों में दिखाई दे रहा है। यह बातें शनिवार को बलरामपुर के धर्मपुर स्थित बीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में ब्राह्मण समाज भाईचारा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने कहीं। 
विज्ञापन


मिश्र ने कहा कि भाजपा तथा सपा की मिलीभगत का नमूना सैफई के लायन सफारी में देखा जा सकता है। गुजरात के शेर सैफई में पाले जा रहे हैं। प्रदेश की जनता हत्या, डकैती, बलात्कार व सांप्रदायिक दंगे से परेशान है।
विज्ञापन


प्रदेश को अपराधमुक्त व भयमुक्त सरकार केवल बसपा ही दे सकती है। कहा कि पूर्व सांसद कुशल तिवारी तथा संतोष तिवारी ने ब्राह्मण व दलित समाज को एकजुट करने का जो प्रयास किया है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा तथा सपा ब्राह्मणों की उपेक्षा कर रहीं हैं। ब्राह्मणों तथा दलितों का गठबंधन अपने दम पर प्रदेश में सरकार बनाने में सक्षम है और ये समाज बसपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के दो लोग पूरे देश को अपने झूठ से गुमराह कर रहे हैं। गुजरात में 50 ब्राह्मण अफसरों को जेल में डाल दिया गया है। सपा में लूट के दो करोड़ रुपये से बनाया गया समाजवादी पार्टी का विकास रथ 50 मीटर भी नहीं चल सका।


साइकिल के दोनों पहिये टूट गए हैं। प्रदेश में महा गठबंधन केवल इसलिए बनाया जा रहा है, क्योंकि सपा पूरी तरह से कमजोर हो गई है। पूर्व मंत्री नकुल दुबे, जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. रामकुमार कुरील, बसपा जिलाध्यक्ष हरीराम बौद्घ, किरन भारती, परवेज उमर, सुभाष सत्या, श्याम मनोहर मिश्र, मसूद आलम खान आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर रामसागर अकेला, चंद्रभान पहलवान, उपेंद्र गौतम व श्याम किशोर आदि ने ब्राह्मण व दलित गठजोड़ मजबूत करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed