{"_id":"feb7c19ddaff471f88d2e2f45cb18156","slug":"bisuhi-bridge-s-approach-stranded-traffic-stalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसुही पुल का एप्रोच धंसा, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसुही पुल का एप्रोच धंसा, आवागमन ठप
इटियाथोक (गोंडा)/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा से बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी जाने वाली बसें जाम लगने से करीब दो घंटे तक नहीं निकल पाईं। बिसुही पुल के दोनों तरफ का एप्रोच गड्ढे में बदल गया है जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है।
लगातार हो रही बरसात से गोंडा-बलरामपुर मार्ग तालाब के रूप में बदल गया। सरयू नहर कालोनी से बाबागंज मोड़, बिसुही पुल, रामदेव नगर तक की 2 किलोमीटर सड़क पूरी तरह पानी भर जाने से तालाब जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से ट्रक इत्यादि के फंसने से जाम लग जाता है। मालूम हो कि करीब 2 किमी. लम्बा यह रास्ता करीब 5 साल से बदहाली का शिकार है। सरयू नहर कॉलोनी से हनुमान मन्दिर चौराहा, विद्युत उपकेन्द्र रामदेव नगर तक की सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। जरा सी बरसात होते ही सड़कों पर ही पानी भर जाया करता है। क्षेत्र के हर्षित शुक्ला, छोटू, मोहित उपाध्याय, पीयूष शुक्ला, शिवा पाण्डेय, संतोष गुप्ता आदि ने सड़क के दोनो तरफ नालियां बनवाकर जलनिकासी की व्यवस्था व खस्ताहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव सुरेश कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी व मण्डलायुक्त से खराब सड़क के बाबत हस्तक्षेप कर तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने ने बताया कि लोक निर्माण की लापरवाही से सड़क का नामोनिशान मिट गया है। विभाग के अफसरों के खिलाफ शीघ्र ही एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। बलरामपुर गन्ना सहकारी समिति के डायरेक्टर राकेश तिवारी ने जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग से कस्बे की मुख्य सड़क का निर्माण शीघ्र कराकर दोनो तरफ नालियां बनाये जाने की मांग की है।