फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike riding father and son die in road accident

Gonda News: बाइक सवार पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत

Thu, 30 Nov 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike riding father and son die in road accident
तरबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के तरबगंज-नबाबगंज सीबीएन मार्ग पर बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने बाबा पुरवा चौराहे के समीप दोनों का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना नबाबगंज क्षेत्र के अशोकपुर लोहारन पुरवा गांव निवासी पवन जायसवाल (55) अपने बेटे अभिषेक जायसवाल (22) के साथ बाइक पर बुधवार की देर शाम परसपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। दोनों देर रात घर वापस जाने के लिए निकले थे, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह दोनों का शव तरबगंज थाना से तकरीबन तीन किलोमीटर की दूरी पर बाबापुरवा चौराहा के पास सीबीएन मार्ग के किनारे पड़ा मिला। शवों से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी पड़ी मिली।
विज्ञापन

माॅर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे शवों को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान कराने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पवन के भाई केदारनाथ जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता पुत्र ने हेलमेट नहीं पहना था। जिससे सिर में अधिक चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार में मचा कोहराम
पवन के भाई केदारनाथ ने बताया कि अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता था। वह अयोध्या के साकेत डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। अभिषेक की मां ने सोचा की रात में शादी समारोह में ही रुक गए होंगे। लेकिन सुबह दोनों की मौत की सूचना मिली। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। रिश्तेदार व संबंधी परिवार वालों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed