फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider's hand got cut off after colliding with a dumper, he died

Gonda News: डंपर से टकराए बाइक सवार का हाथ कटकर गिरा, मौत

Tue, 24 Jun 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's hand got cut off after colliding with a dumper, he died
मुजेहना/मोतीगंज/झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-उतरौला मार्ग पर धनौली बाजार के पास सोमवार सुबह डंपर से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार मोतीगंज के अचलपुर निवासी अंकुर तिवारी (26) का हाथ कटकर दूर जा गिरा। इससे अंकुर की मौत हो गई।
विज्ञापन

अचलपुर निवासी राजितराम तिवारी ने बताया कि पुत्र अंकुर सोमवार सुबह नौ बजे काम की तलाश में बाइक से शहर जा रहे थे। धनौली के पास सामने से आ रहे डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। इससे अंकुर का बायां हाथ कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोग जुटने लगे तो चालक डंपर छोड़कर भाग गया। अंकुर करीब आधे घंटे तक वहीं पड़े तड़पते रहे। पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed