फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider crushed teacher, killed

बाइक सवार शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 22 Nov 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed teacher, killed
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज-कटरा शिवदयालगंज मार्ग पर तुरकौली गांव के पास शुक्रवार की शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने ट्रक समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के साकीपुर गांव का रहने वाला महेश (32) पुत्र मेवालाल तरबगंज शिक्षा क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षक है। वह अयोध्या में रहता था। शुक्रवार को वह विद्यालय से बाइक से अपने घर अयोध्या जा रहा था। वह नवाबगंज-शिवदयालगंज कटरा मार्ग पर तुरकौली गांव के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रेह बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद भाग रहे चालक का पीटा कर लोगों ने ट्रक समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लकड़मंडी चौकी प्रभारी सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि हादसे के बाद युवक के पास से उसकी पहचान का कोई सुबूत नहीं मिला। पड़ताल के दौरान उसके बाइक के नंबर के आधार पर साकीपुर के ग्राम प्रधान छोटेलाल यादव ने उसकी पहचान की। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed