फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider crushed by truck

बाइक सवार को ट्रक ने कुचला

Fri, 18 Nov 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 18 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed by truck
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
 कौड़िया थाना क्षेत्र के रूपईडीह ब्लॉक के गेट पर शुक्रवार को एक एसयूवी की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार दो लोगों को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के भुड़कुडा गांव के रहने वाले माता प्रसाद तिवारी (50) अपने गांव के ही फूलचंद (25) के साथ शुक्रवार की सुबह आर्यनगर बाजार आए थे। यहां से दोपहर करीब 3 बजे दोनों अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


वह रूपईडीह ब्लॉक के गेट के समीप पहुंचे ही थे कि ब्लॉक के भीतर से निकली एसयूवी ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। दोनों अभी संभल भी नही पाए थे कि गोंडा से बहराइच की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इस हादसे में माता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना आर्यनगर पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने घायल फूलचंद को सीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन समेत भाग निकला लेकिन राहगीरों ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि ट्रक को चालक समेत हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed