{"_id":"67c88c4328070b6986025d68","slug":"bike-rider-collides-with-tractor-trolley-teenager-dies-gonda-news-c-100-1-gon1003-133729-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराए बाइक सवार, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराए बाइक सवार, किशोर की मौत
Wed, 05 Mar 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज/झंझरी (गोंडा)। उमरीबेगमगंज के बहादुरपुर माझा गांव के पास मंगलवार देर रात हादसे में बाइक सवार बहादुरपुर गांव निवासी देशराज (15) की मौत हो गई। हादसे में चाचा लक्षन यादव (25) और चचेरा भाई सतीश गंभीर रूप घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छोटई यादव ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे उनका बेटा देशराज (15) अपने चाचा लक्षन (25) व चचेरे भाई सतीश यादव (17) के साथ बाइक से निमंत्रण में ब्योंदा गांव जा रहा था। बहादुरपुर माझा गांव के पास बाइक सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई।
हादसे में भतीजे देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार चाचा लक्षन व उनका एक चचेरा भाई सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर चालक वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
उधर, देशराज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। छोटई यादव की तीन संतानों में देशराज सबसे बड़े थे। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पिता छोटई ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर कोई हेलमेट नहीं मिला है।