{"_id":"57aa135e4f1c1bf05dee4667","slug":"bike-crashed-to-the-tractor-two-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो की मौत
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ललिया मार्ग पर साहेबनगर में सोमवार देर शाम एक ही बाइक पर सवार तीन युवक ट्रैक्टर से टकरा गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के साहेबनगर निवासी रमजान ने बताया कि स्थानीय बाजार के ललिया मार्ग पर अस्पताल के निकट सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए।
हादसे में घायल साहेबनगर निवासी रामविलास (22) पुत्र आंधी व रामनेवास उर्फ गोली (27) पुत्र बाबूलाल की जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, घायल चिनके (27) पुत्र चंद्र यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिनके की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। लोगों ने बाइक पर बैठाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।