फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collides with tractor in fog, youth dies, companion critical

Gonda News: कोहरे में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

Sat, 27 Dec 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 27 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor in fog, youth dies, companion critical
कुलदीप। फाइल फोटो 
तरबगंज/उमरी बेगमगंज। उमरी बेगमगंज में परास गांव के समीप शुक्रवार देर शाम घने कोहरे में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार परासपट्टी मझवार गोलहिया निवासी बाइक सवार कुलदीप पासवान (18) व संगम पुरवा निवासी रवीश यादव (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। रवीश की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक कुलदीप के बड़े पिता हरिराम पासवान ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हरिराम ने बताया कि भतीजा कुलदीप खेत में बाड़ लगाने के लिए तार खरीदने के लिए अपने साथी रवीश यादव के साथ शुक्रवार देर शाम बाइक से अमदही बाजार गया था। शाम करीब सात बजे लौटते समय गांव के बंधा संपर्क मार्ग पर घने कोहरे में सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकरा गई। इससे कुलदीप व रवीश गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में कुलदीप ने दम तोड़ दिया। रवीश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कुलदीप एक सप्ताह पहले ही खेती के कार्य के लिए पंजाब से गांव लौटा था। उसके पिता देवी प्रसाद पंजाब में मूंगफली बेचते हैं। कुलदीप उनका हाथ बंटाता था। कुलदीप का बड़ा भाई संदीप गुजरात के सूरत में पार्सल का काम करता है। कुलदीप की मां की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने से कुलदीप की मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।


परिवार में मचा कोहराम
कुलदीप की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कुलदीप के बड़े पिता हरिराम, बड़ी मां पार्वती, चचेरी बहन पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। कुलदीप के पिता देवी प्रसाद पंजाब से व भाई संदीप सूरत से घर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed