फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collides with bicycle, student dies, two injured

Gonda News: साइकिल से टकराई बाइक, छात्र की मौत, दो घायल

Sun, 31 Aug 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 31 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with bicycle, student dies, two injured
मृतक धीरज। फाइल फोटो
मुजेहना/गोंडा। देहात कोतवाली इलाके के सोनबरसा में शनिवार देर शाम बाइक व साइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में भाई के साथ साइकिल से बाजार जा रहे कक्षा चार के छात्र धीरज पाल (11) की मौत हो गई। भाई हरिओम और बाइक सवार मुकेश प्रजापति को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जालौन के नदीगांव रूप पुरा निवासी रूप सिंह पाल धानेपुर के बग्गीरोड करनडीह निवासी लालता प्रसाद के मकान में किराये पर रहकर गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं। शनिवार रात आठ बजे उनका पुत्र हरिओम साइकिल से अपने छोटे भाई धीरज के साथ सामान खरीदने बाजार जा रहा था। रास्ते में सोनबरसा के पेट्रोल पंप के पास देहात कोतवाली के लीला बभनी निवासी मुकेश प्रजापति की बाइक से हरिओम की साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल पर पीछे बैठा धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। हरिओम व बाइक सवार मुकेश को भी चोटें आई हैं। वहां मौजूद लोगों ने धीरज को ई रिक्शे से हरिओम के साथ मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। धीरज के भाई हरिओम की तहरीर पर बाइक सवार मुकेश प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
धीरज के परिवार में पिता रूपसिंह, मां सीमा, भाई हरिओम और बहन मोहनी हैं। धीरज निजी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। पढ़ाई लिखाई में होनहार के साथ ही पिता के काम में भाई के साथ हाथ बंटाता था। धीरज की मौत से माता-पिता, भाई व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल व साइकिल गुम
हरिओम ने बताया कि हादसे के बाद वह भाई को संभालने लगे। ई रिक्शे से उसे लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए। ऐसे में उनका मोबाइल व साइकिल घटनास्थल पर ही छूट गई। बाद में न तो मोबाइल मिला और न ही साइकिल। चौकी प्रभारी सौरभ सिंह का कहना है कि हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए थे। ऐसे में मोबाइल व साइकिल की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस टीम ने घायल मुकेश प्रजापति को अस्पताल पहुंचाया था।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

मनकापुर। परसहवा धुसवा खास निवासी बृजलाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे चाची उदयराजी (75) शौच के लिए गांव से बाहर जा रही थीं। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed