{"_id":"5703fcdd4f1c1b6736c81153","slug":"big-brother-little-brother-s-life-saved-by-a-kidney","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी देकर छोटे भाई ने बचाई बड़े भाई की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी देकर छोटे भाई ने बचाई बड़े भाई की जान
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के परिवेश में जहां भाई ही भाई के खून का प्यासा बना हुआ है तो वहीं भदुवा तरहर गांव में एक भाई ने अपने ही भाई की जान बचाने के लिए अपनी किडनी उसे दान कर दी है।
दिल्ली के अपोलो अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने के बाद अब दोनों भाई पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वहीं, एक भाई की जान बचाने के लिए दूसरे भाई की दी गई इस कुर्बानी को लोगों ने हाथों हाथ लिया। गांव वालों का कहना है कि आज के इस परिवेश में ऐसे भाई मिलना बड़ा ही मुश्किल है।
बताते हैं कि भदुवा तरहर गांव में रहने वाले राधिका प्रसाद के पुत्र अजय कुमार की दोनों किडनियां काफी समय से खराब थीं। अजय के परिवारीजनों ने उसका इलाज जिले से लेकर कई बड़ेे अस्पतालों में कराया। लेकिन हर जगह से उसे किडनी खराब होने के चलते निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
उधर, अजय के छोटे भाई संजय को जब इस बात का पता चला तो उसने हंसते-हंसते अपनी बाईं किडनी बड़े भाई के देने की बात कही। परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों लोगों को उनके परिवारीजन दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों लोगों का ऑपरेशन कर संजय की बाईं किडनी अजय के ट्रांसप्लांट कर दी।
कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद अब दोनों भाई गांव में हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। गांव पहुंचने पर दोनों भाइयों का गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया।
वहीं, भदुवातरहर गांव के प्रधान रामप्रकाश सिंह, भुवनेश्वरदत्त, शुभम अवस्थी, लल्लन पाण्डेय, छल्लू पाण्डेय ने बताया कि आज के परिवेश में ऐसे भाई बड़े मुश्किल से मिलते हैं।