फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Big ambition at a young age, paving the way for success

Gonda News: छोटी उम्र में बड़ी चाह, कामयाबी के लिए बना रहीं राह

Fri, 23 Jan 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Big ambition at a young age, paving the way for success
गोंडा। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है। जिले में अब बेटियां सिर्फ घरों में रोटी बनाने तक सीमित नहीं हैं। उम्र तो छोटी है, लेकिन मन में ऊंची उड़ान की चाह है। कामयाबी के शिखर को छूने के लिए बेटियां राह बना रही हैं। खेल में धाक जमाने के साथ, देश-प्रदेश जिलों व मंडलों का नाम सुनाकर बेटियां अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।
विज्ञापन


झंझरी ब्लॉक के बेलहरा कोठी निवासी संतोष गुप्ता की बेटी आराध्या गुप्ता कक्षा पांच में पढ़ाई करती हैं। वह ताइक्वांडो की बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वह प्रतिभाग कर चुकी हैं। आराध्या का कहना है कि अगला लक्ष्य का राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मेडल जीतना है। ताइक्वांडो एसोसिएशन की देखरेख में वह प्रतिदिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। आराध्या बालिकाओं को आत्मरक्षा में दक्ष बनाने का सपना देख रही हैं। सचिव डॉ. प्रत्यूषराज ने बताया कि खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा की कक्षा एक की छात्रा तमन्ना चंद मिनट देश व प्रदेश की राजधानी, उत्तर प्रदेश के मंडलों में जिलों के नाम सुना देती हैं। तमन्ना की प्रतिभा देखकर लोग चकित रह जाते हैं। उनकी प्रतिभा हर किसी को प्रभावित करती हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र ने बताया कि विद्यालय से अभी तक पांच छात्राओं का नाम विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोच्च प्रदर्शन को लेकर इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज है। नौनिहालों की प्रतिभा निखारने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed