फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bhotpur village seal

भोपतपुर गांव सील

Wed, 17 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bhotpur village seal
गोंडा में छपिया के भोपतपुर के कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद सैम्पलिंग करती स्वास्थ्य टीम? - फोटो : GONDA
मसकनवा (गोंडा)। छपिया ब्लॉक के भोपतपुर गांव के एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत मंगलवार को बहराइच के कोविड लेवल-2 अस्पताल में हो गई थी। वह सोमवार की शाम कोरोना संक्रमित पाया गया था। लेकिन अब उसकी मौत के बाद गांव में प्रशासन की ओर से अहतियात और सतर्कता का काम शुरू किया गया। बुधवार को गांव को एसडीएम, सीओ मनकापुर ,नायब तहसीलदार व सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह के साथ एसओ छपिया संजय तोमर ने गांव में पहुंच कर गांव को सील कराया। इसके साथ ही परिवारीजनों सहित 27 लोगों की सेंपलिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी हीरालाल यादव ने बताया कि गांव को सील कर गांव को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने परिवारीजनों सहित 27 लोगों की सैंपलिंग की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि सैंपल लेने के बाद सभी लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। एसओ संजय तोमर ने बताया कि गांव को सील कर लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। बता दें कि मृतक कोरोना संक्रमित युवक 9 जून को दिल्ली से अपने गांव आया था। यहां दो दिन रहने के बाद उसकी तबीयत खराब होने पर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां सैंपलिंग के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed