{"_id":"6656297ce95fff77650ccfa4","slug":"bhandaras-were-held-at-various-places-on-bada-mangal-gonda-news-c-100-1-slko1028-117767-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बड़े मंगल पर गूंजे बजरंगबली के जयकारे, जगह-जगह हुए भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बड़े मंगल पर गूंजे बजरंगबली के जयकारे, जगह-जगह हुए भंडारे
Wed, 29 May 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगलवार को जिलेभर के हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ किया।
दीवानी कचहरी के गेट नंबर दो पर बने हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के आयोजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला व सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लगभग सात वर्ष पहले जन सहयोग से इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। तभी से इस मंदिर में प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ व भंडारा कराया जाता है। मंगलवार को भंडारे में पूड़ी, सब्जी, चावल और बूंदी का वितरण किया गया। इस मौके पर अपर जिला न्यायाधीश पूजा सिंह, सर्वजीत सिंह, राजेशमणि त्रिपाठी, सीजेएम नेहा रूंगटा, अपेक्षा सिंह, अमित सिंह, अभिनव यादव, आकांक्षा सिंह, अनन्या शाह, प्रभा शुक्ला, वैशाली गुप्ता, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संगमलाल द्विवेदी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, महामंत्री दिनेश नारायण पांडेय, चंद्रमणि तिवारी समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
आर्यनगर, खरगूपुर, कौड़िया बाजार, चौक, गायत्रीपुरम चौराहा में भी भंडारों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शंभू त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, रविंद्रनाथ वर्मा, आरके वर्मा, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। जेल रोड स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अमरजीत तिवारी, मानस पांडेय, अजय, राजेश तिवारी, महेंद्र पांडेय, राजन मिश्र आदि मौजूद रहे। कई अन्य स्थानों पर भी भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्राचीन हनुमान मंदिर बटौरा बाबा के स्थान पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने हनुमान जी की पूजा करने के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के महंत खुशीराम दुबे ने बताया कि यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।
बालपुर के हनुमंतनगर में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान थानेदार मिश्र, नाथू शुक्ल, प्रयाग दत्त मिश्र आदि मौजूद रहे। वजीरगंज क्षेत्र में मंगल को जन्मे मंगल ही करते मंगलमय हनुमान... सहित अन्य भजनों की गूंज सुनाई पड़ी। क्षेत्र के अनेक स्थानों पर ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया।
मसकनवा संवाद के अनुसार ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर सम्मय माई मंदिर, रामजानकी मंदिर, भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण मंदिर में और घरों में बजरंगबली का पूजन अर्चन किया गया। भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ व हनुमान चालीसा और बजरंग बाण की स्तुति की।
मनकापुर कस्बा स्थित श्री बानगढ़ देवी मंदिर, श्रीबालाजी मंदिर, लंगूर बाबा मंदिर व कस्बे में भक्तों ने जगह-जगह पूरी-सब्जी, लड्डू, छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया।
परसपुर संवाद के अनुसार ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र सहित अनेक स्थानों पर संगीतमय सुंदरकांड रामायण आयोजित किया गया। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।