{"_id":"6635230274fc11e98605ddfd","slug":"bhagatram-is-the-owner-of-property-worth-rs-377-crore-gonda-news-c-100-1-gon1003-116633-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 3.77 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं भगतराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 3.77 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं भगतराम
Fri, 03 May 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगतराम मिश्र (71) करीब 3.77 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके खिलाफ श्रावस्ती के सोनवा थाने में एक एफआईआर दर्ज है। वहीं, उनकी पत्नी पीतांबरी मिश्रा के पास भी करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति है।
भगतराम मिश्र बहराइच में रायपुर मोहल्ले में रहते हैं। उनके पास शहर में घर व गांव में खेती भी है। उनकी आय का प्रमुख साधन कृषि और वकालत है। पति-पत्नी के बैंक खाते में एक लाख रुपये हैं। भगतराम के खिलाफ श्रावस्ती के सोनवा थाने में एक एफआईआर दर्ज है। हालांकि वह किसी भी आरोप में न्यायालय से दोषी नहीं पाए गए हैं। उनके पास 27.16 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 21.03 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके पास सात लाख रुपये की क्रेटा गाड़ी के साथ-साथ 30 ग्राम सोना भी है। पत्नी पीतांबरी के पास 300 ग्राम सोने के साथ ही कुल 20 लाख रुपये की संपत्ति है। भगतराम के पास कुल 3.50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास 1.90 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
भगतराम ने वर्ष 1975 में गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमए और वर्ष 1978 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। भगतराम मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय स्थापना, महंगाई, बेरोजगारी, परिवारवाद और किसानों की समस्याओं के मुद्दों पर समाजवादी पार्टी से चुनाव मैदान में हैं।