फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Best selling crackers on Diwali

दिवाली पर खूब बिके पटाखे

Tue, 10 Nov 2015 11:06 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
दीप पर्व में पटाखों का जिक्र न हो, तो दिवाली की तैयारी पूरी नहीं मानी जाती। दिवाली में पटाखा छुड़ाने की परंपरा है। पटाखे छुड़ाने में बच्चों के साथ बड़े भी शरीक होते हैं। दिवाली के पहले दिन मंगलवार को लोगों ने जमकर पटाखों की खरीदारी की।
विज्ञापन


इस बार बाजार में मल्टी कलर वाले सात साउंड बम का जलवा रहा। पहले दिन जिले में करीब दो करोड़ रुपये के पटाखों की खरीदारी हुई।

इस बार की दिवाली में मल्टीकलर वाले सात साउंड बम का जलवा रहा। इस बम की खासियत यह है कि यह एक के बाद एक बम बाक्स से निकल कर आसमान की ओर चिंगारी फेंकता हुआ जाएगा, इसके बाद ऊपर ही धमाका होगा, जिसमें कई कलर के स्टार अपनी चमक बिखेरेंगे।
विज्ञापन


बच्चे हो या बड़े, सभी इस बम को पसंद कर रहे हैं। इसी तरह से कई अन्य तरह के पटाखे भी मौजूद हैं, जो अपने-अपने फन व एक्शन के लिए जाने जाते हैं।

शहर के अदम गोंडवी मैदान में पटाखों की करीब एक 100 दुकानें लगी हैं, जहां पर एक से बढ़कर एक बम व पटाखे व फुलझड़ियां मौजूद हैं। मंगलवार को पटाखा खरीदने वालों की भीड़ से पूरा मैदान भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा लेने आए अंशुल ने बताया कि उन्हें मल्टी कलर वाले पटाखे लेने हैं। वहीं दीपक व अनुज का कहना था कि वे अनार व फुलझड़ी लेंगे।

इनका कहना था कि इनसे निकलने वाली रंगीन चमकदार आग देखकर काफी मजा आता है। एक कारोबारी ने बताया कि पहले दिन करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। उसने बताया कि बुधवार को लोगों की भीड़ बढ़ेगी।

बाजार में पटाखों के रेट
पटाखा                    रेट
रीगल हवाई राकेट            200-250
राइडर हवाई राकेट            200-300
सिलेंडर बम-                10-15
बुलेट बम -               100-150
सात साउंड मल्टीकलर बम      350-400
चटाई-                   100- 1000
मुर्गा                     10-50
फुलझड़ियां                10-100
चक्र                      50-150
अनार                    20-200
नोट- कीमत रुपये प्रति पैकेट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed