फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Belsar's team became cricket champion

Gonda News: बेलसर की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन

Fri, 20 Dec 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Belsar's team became cricket champion
गोंडा। उतरौला रोड स्थित नेहरू स्टेडियम में चल रही शिक्षकों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार शाम को हुआ। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


फाइनल मैच बेलसर व मनकापुर ब्लॉक के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनकापुर ब्लॉक की टीम लगातार विकेट गिरने से दबाव में आ गई। सतीश के 17, अनूप सिंह 18 और पवन कुमार सिंह 12 रन के अलावा कोई भी रन नहीं बना सका। पूरी टीम निर्धारित 10 ओवर में 80 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी बेलसर ब्लॉक की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। राम कृष्ण सिंह के सात गेंद पर 18 रन और प्रशांत के सात गेंद पर 23 रन की मदद से तीन ओवर में ही 41 रन बना लिए। एकतरफा दिख रहे मैच में उप कप्तान पवन कुमार सिंह ने अपने दो ओवर में मात्र 10 रन देकर राम कृष्ण सिंह और रोहित को आउट कर मैच में रोमांच जगा दिया। पुनीत ने प्रशांत को आउट कर मैच को जीवंत कर दिया। हालांकि सुमित के 13, आलोक सिंह के 14 रन तथा आदित्य के आठ रन की बदौलत बेलसर ब्लॉक ने नौवें ओवर में ही मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बेलसर की टीम ने जिला चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट पवन कुमार सिंह रहे। मुख्य अतिथि एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी व बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान अंजनी कुमार सिंह, कोमल यादव, उपेंद्र त्रिपाठी, पवन सिंह, अशोक उपाध्याय, राधेश्याम गुप्ता, मोहित प्रकाश सिंह, सुधाकर सिंह, बृजेश कुमार, राम बदल मिश्र, रुद्र प्रताप सिंह, नीलम शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed