फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Beat constables will identify TB patients

टीबी मरीजों की पहचान करेंगे बीट सिपाही

Mon, 25 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Beat constables will identify TB patients
गोंडा। वर्ष 2025 तक प्रदेश को क्षय रोग (टीबी) से मुक्ति दिला दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, टीबी के मरीजों का चिह्नीकरण करने केे लिए चिकित्सकों, पैरामेडिकल, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल व पुलिस के बीट सिपाही भी जुटेंगे।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिजली, पानी व सड़क की व्यवस्था बहुत ही गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। जनपद के समस्त विद्यालयों में अध्यापक समय से पहुंचें और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की करें।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अधिकारियों से कहा कि गांवों को गोद दिलाकर मरीजों को चिह्नित करके उनको बेहतर इलाज मुहैया करायें। अस्पताल में आने वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखें, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिला अस्पताल, सीएचसी एवं पीएचसी में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी व नाम की सूची चस्पा की जाय तथा सभी सीएचसी व पीएचसी के गेट पर डॉक्टर व स्टाफ की नाम की सूची अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल, सीएचसी एवं पीएचसी के समस्त डॉक्टर व स्टाफ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करें। कोविड को देखते हुए कोविड अस्पताल को पूरी तरह से डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ सक्रिय रखा जाए तथा दवा आदि की व्यवस्था उपलब्ध रखी जाय। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देशित किया कि तय समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराना सुनिश्चित करें।

इस दौरान विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस केसरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed