फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Be educated only loss came to Hindi

पढ़े-लिखे ही हिंदी को पहुंचा रहे नुकसान

Sun, 22 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 22 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Be educated only loss came to Hindi
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा व साहित्य को अशिक्षितों से नहीं बल्कि पढ़े-लिखे लोगाें से ही ज्यादा खतरा है। समाज में मौजूद इन पढ़े-लिखे अशिक्षितों ने हिंदी को नुकसान पहुंचाया है। ये दर्द जिले के एक युवा साहित्यकार का है जो रविवार को लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छलक पड़ा। कार्यक्रम में हिंदी साहित्य की आठ पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। 
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के तुलसी सभागार में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष शैलेंद्र नाथ मिश्र ने रविवार को ‘वैश्विक चुनौतियां एवं हिंदी साहित्य’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. छोटेलाल दीक्षित व नारायण जी शुक्ल को वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रसाद मिश्र ने सम्मान पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी में डॉ. छोटेलाल दीक्षित ने युवा साहित्यकारों को साहित्य की विद्या को बचाए रखने के तरीके सुझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा साहित्यकार अजय मिश्र अजर ने हिंदी साहित्य की वैश्विक चुनौतियों पर बोलते हुए कहा कि आज के समय में पढे़-लिखे लोग ही हिंदी साहित्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं और ऐसे ही कुशिक्षितों से हिंदी साहित्य को सबसे अधिक खतरा है।


संगोष्ठी में डॉ. छोटेलाल दीक्षित की पुस्तक संशय के घेरे, महात्मा बुद्ध के विचार व बंगला भाषा के कवि और उनका काव्य, सूर्यपाल सिंह की ओ सेमल के तोते, अजय मिश्र अजर की रोशनी की तलाश में, यज्ञराम मिश्र यज्ञेश की हारता है कब यहां मन, डॉ. उमा सिंह की पुस्तक पंखुड़ी व राम कुमार नवीन की पुस्तक नारायण नारायण का विमोचन किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed