फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BDO came under action, appealed to Deputy CM

Gonda News: कार्रवाई के जद में आए बीडीओ, डिप्टी सीएम से लगाई गुहार

Mon, 30 Oct 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
BDO came under action, appealed to Deputy CM
विज्ञापन


गोंडा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में गैर हाजिर रहकर बीडीओ शिवमणि एक बार फिर कार्रवाई की जद में आ गए हैं। वहीं, सोमवार को बीडीओ ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मामले की शिकायत की।
बिना ट्रांसफर जिले से कार्यमुक्त करने के बाद डीएम का आदेश रद्द होने से तत्कालीन वजीरगंज बीडीओ शिवमणि चर्चा में आ गए थे। इसके बाद से प्रशासन व बीडीओ के बीच खींचतान जारी है।
विज्ञापन


शासन के अधिकारियों के आदेश के बाद बीडीओ ने वजीरगंज में पदभार ग्रहण करने का दावा किया था। मगर दूसरे दिन ही उन्हें हलधरमऊ भेज दिया गया। अधिकारियों ने बिना हलधरमऊ का चार्ज लिए उनकी ड्यूटी पीईटी परीक्षा में डियूटी लगा दी। 25 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ शिवमणि नहीं पहुंचे थे। इसके बावजूद उनकी ड्यूटी शहीदेआजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में लगाई गई थी। मगर वे परीक्षा के दौरान 28 अक्तूबर को गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी एवं पीईटी के नोडल अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बीडीओ शिवमणि की ड्यूटी निरस्त कर दी गई। मगर गैर हाजिर की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने तलब की है। जिला प्रशासन ने कार्रवाई के लिए मनकापुर व वजीरगंज से अभिलेख तलब किए हैं। बीडीओ ने बताया कि सीडीओ के त्रुटिपूर्ण आदेश को लेकर उन्होंने सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से गुहार लगाई है। डिप्टी सीएम ने उन्हें आदेश में सुधार कर ज्वाइन कराने का भरोसा दिलाया है।








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article