{"_id":"5e273ce48ebc3e4b017f82dd","slug":"basti-police-raid-the-house-of-cow-smuggling-accused-gonda-news-lko5043006162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोपी के घर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती पुलिस ने गोवंश तस्करी के आरोपी के घर मारा छापा
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। गोवंश तस्करी के आरोपी की तलाश में बस्ती पुलिस ने मंगलवार मनकापुर के बरदही गांव के एक घर में छापा मारा। मगर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने उसे फरार घोषित करते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा की है।
कोतवाली मनकापुर के उप निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बरदही गांव के रहने वाले शकील अहमद उर्फ बड़कऊ के खिलाफ बस्ती जनपद के छावनी थाने में गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनयम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उपनिरीक्षक अनिल के मुताबिक बड़कऊ गोवंश की तस्करी का आरोपी है। उसकी काफी दिनों से तलाश चल रही थी।
बताया कि बस्ती जनपद के छावनी थाने के उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव ने बस्ती की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर उसे मफरूर घोषित करते की याचना की थी। जिसपर अदालत ने बड़कऊ को मफरूर घोषित किया है। मंगलवार को बड़कऊ की तलाश में उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव की टीम ने मनकापुर पुलिस के साथ ने यहां पहुंचकर बरदही गांव समेत कई स्थानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
मगर बड़कऊ पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गया। उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया कि बड़कऊ के घर पर मफरूरी की नोटिस चस्पा कर दी गई है। बताया कि अब अदालत से बड़कऊ की संपति के कुर्की की याचना की जाएगी।