फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bar Council President formed new elder committee

Gonda News: बार कौंसिल अध्यक्ष ने नई एल्डर कमेटी बनाई

Mon, 02 Oct 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bar Council President formed new elder committee
गोंडा। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में अब नया मोड़ आ गया है। निवर्तमान महामंत्री के प्रत्यावेदन पर संज्ञान लेते हुए बार कौंसिल ऑफ उ.प्र. के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने गोपालकृष्ण शुक्ल की अध्यक्षता में नई एल्डर कमेटी का गठन कर दिया है। उन्होंने कौंसिल के एक सदस्य के पर्यवेक्षण में माॅडल बाईलाज व एक बार-एक वोट के आधार पर नियत तिथि को चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सिविल बार एसोसिएशन के निवर्तमान महामंत्री संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में एल्डर कमेटी का गठन किया गया था। इसमें रामकरन मिश्र अध्यक्ष व महताब नरायन सिंह, श्रीचंद्र श्रीवास्तव, ओंकारनाथ दूबे और गंगा प्रसाद मिश्र को सदस्य बनाया गया था। कमेटी ने नई कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी, जिसकी नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 10 अक्तूबर को मतदान के बाद मतगणना होनी है। निवर्तमान महामंत्री के अनुसार एल्डर कमेटी के गठन में बाइलाज को दरकिनार कर अध्यक्ष ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के उद्देश्य से चहेते सदस्यों को कमेटी में स्थान दिया। उन्होंने इसकी शिकायत बार काैंसिल ऑफ उ.प्र. के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ को पत्र भेजकर करते हुए नियमानुसार एल्डर कमेटी का गठन करने की मांग की थी। पत्र पर संज्ञान लेकर अध्यक्ष ने सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सूची मंगाकर नई एल्डर कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कृष्ण शुक्ल को अध्यक्ष व प्रभात कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामकरन मिश्र व आनंद पाल सिंह को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने चुनाव को निष्पक्ष, सुचारु व नियमानुसार संपन्न कराने के लिए बार कौंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष व सदस्य प्रदीप कुमार सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed