फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Banners and posters were removed on the second day also

Gonda News: दूसरे दिन भी हटवाए गए बैनर-पोस्टर

Mon, 18 Mar 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Banners and posters were removed on the second day also
बलरामपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के दूसरे दिन भी अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने रविवार को दीवार, खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर-बैनर हटवाए। प्रशासन की टीम शहर व कस्बों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सक्रिय रही।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अफसरों की टीमें दीवार व खंभों पर लगे भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं तथा उम्मीदवारों के बैनर पोस्टर उतरवाने में जुटी हैं। कई स्थानों पर पहले ही दिन बैनर व होर्डिंग हटवा दिए गए थे। यह सिलसिला दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन नगर में वीर विनय चौराहा एवं सदर तहसील के आस-पास, रमईडीह, श्रीदत्तगंज, हरिहर गंज, पेहर बाजार एवं शिवपुरा आदि स्थानों पर बैनर व पोस्टर हटवाए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव ने रविवार को रेहरा बाजार व सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव में लगने वाले पुलिस, होमगार्ड व केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने वाले विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। पोलिंग बूथ और विद्यालयों में सफाई, बिजली, पानी एवं शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed