फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bank's video posted on social media, FIR registered

Gonda News: बैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, एफआईआर दर्ज

Fri, 17 Apr 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bank's video posted on social media, FIR registered
झंझरी। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। युवक पर 12 मार्च को बैंक के अंदर वीडियोग्राफी करने का आरोप है।
विज्ञापन



मुख्य शाखा प्रबंधक रामजी गुप्ता ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि जीवन लाल मौर्य निवासी चिलबिला खत्तीपुर देहात कोतवाली ने 12 मार्च को यह वीडियो बनाया था। वह अपनी पत्नी द्वारा लिए गए ऋण के संबंध में आरटीओ फॉर्म लेने के लिए बैंक आए थे। उस दिन शाखा में फील्ड अधिकारी छुट्टी पर थे।
विज्ञापन

जीवन लाल ने बिना किसी अनुमति के शाखा परिसर की वीडियोग्राफी की। इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बैंकिंग नियमों के अनुसार, बैंक परिसर के अंदर वीडियोग्राफी करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। नगर प्रभारी विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed