फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bank scam accused's property worth Rs 1.08 crore attached

Gonda News: बैंक घोटाले के आरोपी की 1.08 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bank scam accused's property worth Rs 1.08 crore attached
गोंडा। उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की गोंडा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता और करीब 21.47 करोड़ रुपये के गबन के मामले में राजस्व व पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी फूल मोहम्मद की करीब 1.08 करोड़ रुपये की संपत्ति न्यायालय के आदेश पर कुर्क की गई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि फूल मोहम्मद निवासी दौलतपुरवा खिराभा के खिलाफ बैंक के करोड़ों रुपये के गबन में मिलीभगत का आरोप है। वह बैंक अधिकारियों से मिलीभगत करके दूसरों के नाम लोन कराता था। खाताधारक को जितने रुपये की जरूरत होती थी, उसकी दाेगुनी रकम निकलवा लेता था। एक हिस्सा खाताधारक को और बाकी रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लेता था। नगर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में ऋण वितरण में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल, आपराधिक साजिश और बैंक की धनराशि के दुरुपयोग के आरोपों की जांच की जा रही है। बैंक की आंतरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में विभिन्न खातों से करीब 21.47 करोड़ रुपये के कथित दुर्विनियोग का मामला सामने आया था। इस मामले में संपत्ति की कुर्की और जब्ती के लिए एसपी अभिषेक ने सक्षम न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। अपर सिविल जज ने 13 अगस्त 2026 को संपत्ति की कुर्की और जब्ती का आदेश दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पांच अक्तूबर को एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम को संपत्ति के प्रबंधन के लिए प्रशासक नियुक्त किया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर, राजस्व विभाग के लेखपाल-कानूनगो और नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक की टीम ने रविवार को चिह्नित संपत्तियों की कुर्की की प्रकिया पूरी की।

इनसेट
ये संपत्तियां हुईं कुर्क

कुर्क की गई संपत्तियों में गिर्द गोंडा ग्रामीण स्थित 0.1130 हेक्टेयर भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत 54.01 लाख रुपये है। गोंडा सदर के खिराभा में 0.3710 हेक्टेयर भूमि, जिसकी कीमत 18.42 लाख रुपये और 0.7890 हेक्टेयर भूमि, जिसकी कीमत 28.33 लाख रुपये है। एक दान विलेख की संपत्ति का भी उल्लेख किया गया है। लक्ष्मनपुर जाट स्थित 0.1090 हेक्टेयर भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत 3.27 लाख रुपये बताई गई है। इन संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य 1 करोड़ 8 लाख 8 हजार रुपये बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed