Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ban on excavation for pipelines without road restoration

Gonda News: सड़क मरम्मत के बिना पाइपलाइन के लिए खोदाई पर रोक

Thu, 05 Nov 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 05 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ban on excavation for pipelines without road restoration
नवाबगंज नगर पालिका में बोर्ड की बैठक में मौजूद चेयरमैन व सभासद। -स्रोत: ​सोशल मीडिया 
नवाबगंज। दीपावली से पहले नगर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें जल निगम की ओर से पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई करने के बाद मरम्मत नहीं कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बोर्ड ने सड़क की मरम्मत किए बिना पाइपलाइन के लिए खोदाई करने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी सर्वेश शुक्ल के संचालन में बैठक हुई। दीपावली के मद्देनजर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाएं बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चूना, ब्लीचिंग पाउडर और अन्य रसायनों की खरीद पर विचार हुआ। स्ट्रीट लाइट, केबल और खंभों की मरम्मत के साथ नए उपकरण खरीदने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की सड़कों और नालियों की मरम्मत सहित विकास कार्यों के सुझाव रखे। बैठक में नगर के व्यापारी बुद्धूलाल कौशल और तुलसीराम के निधन पर शोक जताकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अमित श्रीवास्तव, राजेंद्र तिवारी, आशीष सिंह, मंजू तिवारी और राहुल तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed