फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Balrampur-Utraula road block

बलरामपुर-उतरौला मार्ग हुआ ठप

Fri, 28 Aug 2015 10:09 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर से उतरौला तहसील मुख्यालय को जाने वाली सड़क पहले से ही काफी जर्जर थी। सड़कों में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए थे। बीते दिनों हुई बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी व कीचड़ भर जाने से स्थिति और विकट हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को पंडरी गांव के निकट सड़क में बने गड्ढों में आमने-सामने दो ट्रक फंस गए। ट्रक फंसने से मार्ग पर भारी व हल्के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। उतरौला जाने वाले लोग कपौवा से चमरुपुर होते हुए उतरौला जा जाते रहे। 28 किमी की जगह लोगों को 50 किमी का चक्कर काटना पड़ा।
विज्ञापन


सड़क की दुर्दशा को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद, फरीद, इजहारुल हसन, सोनू, शादाब, मो. शफीक, पप्पू व राजू सिद्दीकी आदि ने सड़क सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम गंगाराम गुप्त ने बताया कि बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर आवागमन ठप होने की सूचना मिली है। एसडीएम से वार्ता कर शीघ्र मार्ग में फंसे ट्रकों को निकलवाकर सड़क की मरम्मत कर आवागमन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed