{"_id":"5696b3dabde62016ba16b4bdf6b1191f","slug":"balrampur-champion-in-mandaliya-hockey-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में बलरामपुर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता में बलरामपुर चैंपियन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयोजन में मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्गों में बलरामपुर की टीम ने फाइनल मैच जीता। बालिका वर्ग में शिवानी श्रीवास्तव तथा बालक वर्ग में अश्वनी राना को बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार दिया गया।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बलरामपुर, बहराइच व गोंडा की टीमों ने प्रतिभाग किया।
बालिका वर्ग में केवल बलरामपुर एवं बहराइच की टीम ही शामिल हुई। बालिका वर्ग का फाइनल मैच बलरामपुर व बहराइच की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बलरामपुर की शिवानी श्रीवास्तव ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को जीत दिला दी।
बालक वर्ग का फाइनल मैच भी बलरामपुर व बहराइच की टीमों के बीच खेला गया। बलरामपुर की तरफ से अश्वनी राना व संदीप पाठक ने एक-एक गोल दाग कर अपनी टीम को 2-1 के अंतर से जीत दिला दी। बहराइच की तरफ से एकमात्र गोल समीर ने किया।
विज्ञापन
इस तरह मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में बलरामपुर की टीम विजेता एवं बहराइच की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुस्तकीम खां, सुहेल अहमद, रश्मि सिंह, रामपाल यादव, नितिन यादव एवं सईद आदि मौजूद रहें।