फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Balrampur champion in divisional kabaddi competition

मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में बलरामपुर चैंपियन

Tue, 30 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Balrampur champion in divisional kabaddi competition
खुशी जताते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बालिका विद्यालय के संयोजन में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में बहराइच, बलरामपुर एवं गोंडा की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर व सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार हासिल कर बलरामपुर की टीम ने बाजी मार ली।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सीनियर बालक वर्ग कबड्डी का फाइनल मुकाबला गोंडा व बलरामपुर जनपद के बीच हुआ। इसमें बलरामपुर की टीम ने 70 अंक हासिल कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। गोंडा की टीम 25 अंक अर्जित कर उपविजेता बनी।
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला गोंडा एवं बलरामपुर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें 46 अंक हासिल कर बलरामपुर की टीम विजेता बनी। 30 अंकों के साथ गोंडा की टीम उपविजेता रही। सब जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला भी गोंडा व बलरामपुर की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर की टीम ने 42 अंक हासिल कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया जबकि 20 अंक के साथ गोंडा की टीम दूसरे स्थान पर रही। बहराइच की टीम किसी भी वर्ग में फाइनल तक नहीं पहुंच सकी। 


प्रतियोगिता के अंत में डीआईओएस ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुस्तकीम खान, चंद्रभूषण सिंह, प्रशांत निगम, राकेश गुप्ता, सुहेल, रश्मि सिंह, मदनलाल, प्रगति श्रीवास्तव, साजन सिंह सहित तमाम क्रीड़ा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed