फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bakrid will be celebrated today

आज मनाई जाएगी बकरीद

Thu, 24 Sep 2015 11:46 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिले के ईदगाहों व मस्जिदों में शुक्रवार को बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद लोग कुर्बानी करेंगे। नमाज के लिए ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अलग-अलग स्थानों पर नमाज के समय का निर्धारण कर दिया गया है। बाजारों में सेवईं व अन्य सामानों की खरीदारी काफी तेज हो गई है। देर रात तक खरीदारों से बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन


गुरुवार को मौलाना मसीह अहमद कादरी ने बताया कि बकरीद में हर सक्षम मुसलमान को कुर्बानी देना फर्ज है। कुर्बानी देने वालों पर अल्लाह के नेमतों की बारिश होती है।
विज्ञापन


हर अकीदतमंद व हैसियतमंद मुसलमान के लिए कुर्बानी जरूरी है। मरकजी चांद कमेटी शाखा बलरामपुर के सदस्य डॉ. इकबाल ने बताया कि नगर के ईदगाहों व मस्जिदों में बकरीद की नमाज के समय का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन तथा बिजली विभाग ने बकरीद के दिन बिजली, पानी व सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। ईदगाहों व मस्जिदों की साफ-सफाई कराई गई। 24 घंटे पेय जलापूर्ति की जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल के परिवारीजन खुद व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन ने बकरीद के दिन शासन से अतिरिक्त बिजली की मांग की है। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए है। संवेदनशील स्थलों पर खुफिया कैमरे लगाए गए हैं।

ईदगाह                                 नमाज का समय
बीबी बांदी साहिबा ईदगाह-सुबह 8:30 बजे
रहीमबक्श बिचली ईदगाह-सुबह 9:00 बजे
बड़ी ईदगाह नौशहरा-सुबह 9:00 बजे
इब्राहिम मस्जिद गोविंद बाग-सुबह 8:00 बजे
मस्जिद बीबी बांदी साहिबा बड़ा पुल-सुबह 7:30 बजे
बड़ी ईदगाह उतरौला-सुबह 8:15 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed