फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bakreed

बकरीद: कड़ी सुरक्षा में पढ़ी जाएगी नमाज

Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bakreed
गोंडा। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद रविवार को जिले में मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर बाजार में शनिवार को रौनक रही। कुर्बानी की सीख देने वाले त्योहार को मनाने के लिए कपड़े और सामान खरीदने की होड़ रही। शनिवार को कुर्बानी के लिए बकरे की खरीद हुई। जिले की 496 मस्जिदों और 217 ईदगाहों को सजाया गया। जहां पर लोग नमाज पढ़ेंगे। नमाज सड़क पर नहीं होगी और कुर्बानी खुले में नहीं होनी है। प्रशासन ने त्योहार पर लोगों से सौहार्द और अमन के साथ मनाने की अपील किया। क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने भ्रमण कर बेहतर माहौल का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिले में त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से कराने का खाका विस चुनाव की तर्ज पर खींचा है। जिले को पांच जोन में बांटा गया है और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस अधिकारियों को लगाया है। साथ ही 24 सेक्टरों में भी जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस टीम लगाई गई है। 17 थानों के साथ ही जिले की 36 पुलिस चौकी टीम को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूरे जिले में सौ से अधिक पुलिस टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है। हर दस पांच मिनट पर डायल- 112 की टीम पहुंचेगी। दो कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। नमाज के साथ ही कुर्बानी के समय तक पुलिस टीमें सजग रहेंगी। इसके साथ ही हर मोहल्ले और गांव में पुलिस टीमें पूरी रात भ्रमण करेंगी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन का भ्रमण कर जाना तैयारियों का हाल
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने त्योहार को देखते हुए की जा रही तैयारियों की जानकारी शुक्रवार की देररात लिया। रात करीब नौ बजे पुलिस लाइन में तैयारियों को परखा। प्रतिसार निरीक्षक को तैयार क्यूआरटी टीम व अतिरिक्त पुलिस बल के साथ दिए गए पुलिस प्रशिक्षणों की जानकारी ली। बताया कि त्योहार में पुलिस टीमें सभी उपकरणों के साथ तैयार रहेंगी।

बकरीद पर्व पर नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मजिस्ट्रेट के साथ ही हर सेक्टर और जोन में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। खुले में न कुर्बानी होगी और सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed