फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bajaj sugar mill,s sugar and vein seized

बजाज शुगर मिल की चीनी व शीरा जब्त

Mon, 16 May 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 16 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bajaj sugar mill,s sugar and vein seized
चीनी मिल
किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय से न करने पर प्रशासन ने बजाज चीनी मिल इटईमैदा के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। काश्तकारों के गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान कराने के लिए जिला प्रशासन ने बजाज चीनी मिल इटईमैदा की चीनी, शीरा, बगास व प्रेसमड जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


चालू पेराई सत्र में 30 हजार किसानों के 63 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। चीनी मिल के जब्त किए गए माल की कीमत करीब 87 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि पेराई सत्र 2015-16 में चीनी मिल इटईमैदा ने अभी तक 63 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम प्रीति शुक्ला ने समीक्षा के दौरान चीनी मिल इटईमैदा की चीनी, शीरा, बगास व प्रेसमड जब्त कर एसडीएम उतरौला रामकेर सिंह यादव व विशेष सचिव सहकारी गन्ना समिति उतरौला दिनेशचंद्र लाल की अभिरक्षा में करने का निर्देश दिया।

डीएम ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए टैगिंग आदेश में संशोधन करके 85 प्रतिशत से 90 प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया। चीनी की निकासी के साथ चीनी व शीरा के सापेक्ष बिक्री से प्राप्त राशि का 95 प्रतिशत राशि का उपयोग बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान में प्रयोग किया जाएगा।

डीएम ने विशेष सचिव उतरौला को चीनी व शीरा से प्राप्त राशि से किसानों का भुगतान कराने, नियमित रिपोर्ट से अपडेट कराने और चीनी व शीरा की बिक्री पर निगरानी रखने के लिए कर्मचारियों की तैनाती का निर्देश दिया। चीनी व शीरा की बिक्री का चीनी मिल द्वारा अन्यत्र प्रयोग किए जाने पर डीएम ने अध्याशी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।


डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया कि जब्त की गई चीनी, शीरा, बगास व प्रेसमड की बिक्री कराकर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। बजाज चीनी मिल के जब्त किए गए माल की कीमत करीब 87 करोड़ रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed