फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bajaj sugar mill Adyashi to the arrest

बजाज चीनी मिल अध्याशी को करें गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bajaj sugar mill Adyashi to the arrest
चीनी मिल
किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के आरोप में बजाज चीनी मिल इटईमैदा के अध्याशी पर दर्ज केस में गिरफ्तारी के लिए डीएम ने शनिवार को दोबारा एसपी को पत्र लिखा है। 35 हजार किसानों के 57.21 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान बजाज चीनी मिल प्रबंधन ने अभी तक नहीं किया है। डीएम ने बजाज चीनी मिल अध्याशी को तत्काल किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह  ने शनिवार को बताया कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा के अध्याशी साकेत बंसल के खिलाफ किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान न करने के आरोप में बीती दो मई को  गन्ना समिति उतरौला के विशेष सचिव दिनेश चंद्रलाल ने उतरौला कोतवाली ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


बजाज चीनी मिल इटईमैदा ने पेराई सत्र 205-16 में क्षेत्र के 35 हजार किसानों को 57.21 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान अभी तक नहीं किया है। गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर  भारतीय किसान क्रांति यूनियन सहित अन्य कई संगठन व किसान नेता लगातार अध्याशी के गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन चला रहे  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के बढ़ते दबाव को देखते हुए डीएम प्रीति शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा को दोबारा पत्र लिखकर गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की मांग की है। एसपी ने बताया कि अध्याशी की गिरफ्तारी के लिए उतरौला कोतवाली की पुलिस को दबिश देने का निर्देश दिया गया है। 

जिला गन्ना अधिकारी बलरामपुर यशपाल सिंह ने कहा कि पेराई सत्र 2015-16 किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न करने के आरोप में बजाज मिल का चीनी, शीरा, बगास व प्रेसमड को अभिरक्षा में लिया गया है।

एसडीएम उतरौला रामकेर सिंह यादव, विशेष सचिव सहकारी गन्ना समिति उतरौला दिनेश चंद्रलाल व अध्याशी चीनी मिल इटईमैदा के संयुक्त हस्ताक्षर से चीनी, शीरा व बगास की बिक्री होनी है। ब्रिकी की धनराशि जिला गन्ना अधिकारी, विशेष सचिव उतरौला व अध्याशी के संयुक्त बैंक खाते में जमा करानी होगी।

चीनी, शीरा, बगास व प्रेसमड की बिक्री से उपलब्ध धनराशि का 95 प्रतिशत धनराशि से गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा। मिल प्रबंधन जानबूझकर चीनी, शीरा, बगास व प्रेसमड बेचने में हीलाहवाली बरत रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed