फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bail application of two accused of gang rape rejected

Gonda News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Sun, 20 Oct 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bail application of two accused of gang rape rejected
गोंडा। किशोरी से छेड़छाड़, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में अदालत ने दो अभियुक्तों का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार कटरा बाजार क्षेत्र की एक महिला ने थाने में दर्ज कराए केस में कहा कि 20 अगस्त 2024 को दोपहर दो बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी भैंस चरा रही थी। तभी मायाराम कोरी व धनीराम कोरी ने छेड़खानी की और सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की के चिल्लाने पर दोनों भाग गए। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। शनिवार को सुनवाई के दौरान मुकदमे के तथ्य, परिस्थितियों एवं अपराध की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायाधीश (पाॅक्सो एक्ट) राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने आरोपी मायाराम कोरी व धनीराम कोरी का जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed