{"_id":"5fc51df78ebc3e9bcf5c8016","slug":"bag-with-fifty-thousand-rupees-and-jewelry-missing-gonda-news-lko552449577","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार रुपये व गहने सहित बैग गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास हजार रुपये व गहने सहित बैग गायब
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का बैग बस में यात्रा करते समय किसी ने गायब कर दिया। शक के आधार पर थाना धानेपुर पुलिस ने चालक और परिचालक को बस सहित कब्जे में ले लिया है। लेकिन घटना कोतवाली नगर की बताए जाने के कारण किसी भी प्रकार की विधिक कार्यवाही से इनकार कर दिया है।
थाना धानेपुर क्षेत्र के बनगाई गांव की रहने वाली 42 वर्षीय मीना पंजाब से अपने बच्चों के साथ इस बस में चली थी। मीना ने बताया कि बस की दूसरी मंजिल पर बच्चों के साथ बैठी थी। गोंडा गुरुनानक चौराहे पर जब बस खड़ी हुई और अन्य यात्री सामान उतारने लगे। वह भी नीचे उतरी तो देखा कि उसका झोला गायब था। झोले में पचास हजार नकद व लाखों के गहने थे। इसी बीच चालक ने बस आगे बढ़ा दिया। वह चिल्लाती रही और बस चालक गाड़ी आगे बढ़ाता रहा।
काफी आगे चलकर बस रुकी। इस बीच अन्य यात्री जो नीचे उतरे थे वह अपना-अपना सामान लेकर चले गए। शक के आधार पर थाना धानेपुर पुलिस ने बस के दो चालक व दो परिचालक सहित बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने महिला से कोतवाली नगर में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा है। फिलहाल महिला धानेपुर थाने में ही कार्रवाई के लिए अपने बच्चों के साथ डटी थी।