Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Badi Sangat temple should not be encroached upon again

Gonda News: बड़ी संगत मंदिर में दोबारा न हो अतिक्रमण

Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Badi Sangat temple should not be encroached upon again
इमामबाड़ा मोहल्ला ​स्थित बड़ी संगत मंदिर में पुजारी से जानकारी लेते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत:
गोंडा। शहर के इमामबाड़ा मोहल्ला स्थित बड़ी संगत मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद शुक्रवार को एसपी विनीत जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुजारी से बातचीत की। मातहतों से सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी ली। मंदिर व आसपास दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इमामबाड़ा मोहल्ला स्थित 200 वर्ष पुराना बड़ी संगत मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। मंदिर परिसर व मुख्यद्वार पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रण हटवाया था। इससे पुजारी व श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की। शुक्रवार को एसपी विनीत जायसवाल ने सीओ सिटी सौरभ वर्मा और नगर कोतवाल संतोष मिश्र के साथ मंदिर परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसपी ने अधिकारियों से कहा कि संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए। दोबारा अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। एसपी ने पुजारी से बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का आश्वासन दिया। कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed