फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bad condition due to flood in 36 villages, youth died by drowning

Gonda News: 36 गांवों में बाढ़ से बुरे हाल, युवक की डूबकर मौत

Wed, 18 Sep 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bad condition due to flood in 36 villages, youth died by drowning
करनैलगंज के नकहरा गांव में भरा बाढ़ का पानी। - संवाद
गोंडा। सरयू नदी के घटते जलस्तर के चलते कटान में तेजी से करनैलगंज व तरबगंज तहसील के 36 गांवों में बाढ़ के हालात हैं। दोनों तहसीलों की 64 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। नवाबगंज में दत्तनगर के पास उफनाई नदी में एक युवक का शव उतराता मिला है। एल्गिन-चरसड़ी व भिखारीपुर-सकरौर तटबंध में कटान का संकट भी बढ़ गया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम व सीडीओ ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र के ब्यौंदा माझा निवासी विनोद पासवान (25) रविवार शाम नाव पर एक बकरी का बच्चा लेकर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए घर से निकले थे। सोमवार शाम तक विनोद का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह दत्तनगर के पास नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनोद के पिता मंते को बुलाया। उन्होंने शव की शिनाख्त बेटे विनोद के रूप में की। राजमिस्त्री का काम करने वाले विनोद के परिवार में पत्नी और बच्चे संतोष (5), रोशनी (4), रेशमी (2) हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तरबगंज तहसील क्षेत्र में ऐली-परसौली गांव से परास तक बने जबरनगर रिंग बांध के कटने से गढ़ी डीहा, सिधौटी आंशिक, अमदही के दो गांव, जबरनगर, धमसिहा, अमौठी आदि गांव पूरी तरह पानी से घिर गए हैं। करनैलगंज के बहुवन मदार माझा व नकहरा में बाढ़ की स्थिति है। सोमवार रात सीडीओ अंकिता जैन ने ऐली परसौली बाढ़ केंद्र पर पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और राहत सामग्री दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह डीएम नेहा शर्मा ने अधिकारियों के साथ नकहरा व ऐली परसौली बाढ़ केंद्रों का निरीक्षण किया। ऐली से जबरनगर तक स्टीमर से जाकर हालात का जायजा लिया। बाढ़ के पानी से घिरे गांवों के पीड़ितों को राहत सामग्री व खाने के पैकेट बांटे।

मंगलवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 106.616 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर ऊपर है। गिरिजा, शारदा व सरयू बैराज का कुल डिस्चार्ज 2.82 लाख क्यूसेक जारी है। घटते जलस्तर के साथ लगातार हो रहे कटान से बाढ़ खंड सहित स्थानीय लोग चिंतित हैं। बहुवन मदार माझा और चंदापुर किटौली के पास नदी कटान करती हुई बांध से टकराने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed