{"_id":"66b65e1684873a7f5a0d5560","slug":"ayush-minister-inspected-ayurvedic-and-unani-hospital-gonda-news-c-100-1-slko1029-121800-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आयुष मंत्री ने आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आयुष मंत्री ने आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पताल का किया निरीक्षण
Fri, 09 Aug 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु ने आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पताल का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर स्थित जिला स्तरीय अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डाॅ. शिव प्रताप वर्मा को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि अस्पताल को व्यवस्थित करें। इसी तरह मुन्नन खां चौराहे पर यूनानी पद्धति अस्पताल का भी राज्यमंत्री ने निरीक्षण किया। वहां पर अंधेरा और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डाॅ. हुमैरा बानो को चेतावनी दी। कहा कि अस्पतालों को बेहतर बनाएं, जिससे मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो। मंत्री ने सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक भी की।
विज्ञापन