{"_id":"6a28547673fdcf016e0c4f40","slug":"ayush-college-to-be-built-on-1482-acres-land-transferred-gonda-news-c-100-1-slko1028-160029-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 14.82 एकड़ में बनेगा आयुष महाविद्यालय, जमीन हस्तांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 14.82 एकड़ में बनेगा आयुष महाविद्यालय, जमीन हस्तांतरित
Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल में गोंडा के विकास खंड वजीरगंज के ग्राम कोड़र में लगभग 14.82 एकड़ भूमि पर आयुष चिकित्सालय और महाविद्यालय का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन हस्तांतरित कर चिह्नित की गई है। शासन स्तर से बजट राशि जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
नया आयुष महाविद्यालय केवल शिक्षा संस्थान नहीं बल्कि शोध और नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां आयुर्वेदिक औषधियों, योग चिकित्सा, जीवनशैली आधारित उपचार और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों पर अनुसंधान को बढ़ावा देने का कार्य भी होगा। इनकी स्थापना से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही मंडल में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालयों में आधुनिक प्रयोगशालाएं, चिकित्सालय, अनुसंधान सुविधाएं और प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जाएंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. इंद्रजीत का कहना है कि जमीन चिह्नित करके पहले ही शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया था। शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है।